गुणवत्ता – चक्र
(QUALITY
CIRCLE)
उत्पादन प्रक्रिया में, समस्याओं
के निवारण के लिये
ऐसा एक सिद्धांत है आया ,
गुणवत्ता-चक्र की व्याख्या के बल पर
जग प्रसिद्ध हुऐ श्री इशिकावा ।
अपने
संस्थान में आजकल
क़्वालिटी
सर्कल का, चारों
ओर है शोर,,
निरन्तर
प्रगति पथ पर चलते रहें
इसी
प्रकरण पर सबका जोर ।
क़वालिटी सर्कल ,प्रथम
स्तर पर
कर्मचारियों से बनी एक टीम है ,
जो गुणवत्ता ,उत्पादकता , सेवा
कार्य को निरन्तर अच्छा बनाने की स्कीम है ।
सदस्यों का विकास, व
कार्य प्रणाली में सुधार
है इस प्रक्रिया की महत्वपूर्ण पहचान ,
मानवता के प्रति आदर-भाव
बढाने में
है इस गुणवत्ता-चक्र
का विशेष योगदान ।
परियोजना (theme) का प्रस्तुतीकरण(presentation)
है इसकी मुख्य पहचान ,
इसको प्रस्तुत करने में सदस्य
लगा देते पूरा अनुभव व ज्ञान
।