Wednesday, 19 November 2014

paryawaran Raksha


पर्यावरण रक्षा
पर्यावरण की रक्षा में ही
है, हम सब लम्बी आयु
अधिक से अधिक पेड लगाकर
सुरक्षित रखें हम जलवायु ।

होगें अधिक पेड धरती पर
तब स्वस्थ होगा वायुमण्डल
जन-जन की रक्षा होगी
सुरक्षित होगा भूमण्डल ।

अपना भविष्य सुरक्षित करना है
आओ मिलकर प्रतिज्ञा करें
एक-एक जन दो पेड लगाए
सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें ।


पेडों का जीवन भी
है हमसे मिलता-जुलता
हम साँस लेते पेडों से
हमारा साँस उनमें घुलता ।

इन्ही बातों को ध्यान में रखकर
कर ले सुरक्षित अपना कल
आओ मिलकर पेड लगाएं
आज से ही हो ये नई पहल ।

No comments:

Post a Comment