Wednesday, 19 November 2014

quality circle


गुणवत्ता – चक्र (QUALITY CIRCLE)

उत्पादन प्रक्रिया में, समस्याओं के निवारण के लिये
ऐसा एक सिद्धांत है आया ,
गुणवत्ता-चक्र की व्याख्या के बल पर
जग प्रसिद्ध हुऐ श्री इशिकावा ।

अपने संस्थान में आजकल
क़्वालिटी सर्कल का, चारों ओर है शोर,,
निरन्तर प्रगति पथ पर चलते रहें
इसी प्रकरण पर सबका जोर ।

क़वालिटी सर्कल ,प्रथम स्तर पर
कर्मचारियों से बनी एक टीम है ,
जो गुणवत्ता ,उत्पादकता , सेवा
कार्य को निरन्तर अच्छा बनाने की स्कीम है ।


सदस्यों का विकास, व कार्य प्रणाली में सुधार
है इस प्रक्रिया की महत्वपूर्ण पहचान ,
मानवता के प्रति आदर-भाव बढाने में
है इस गुणवत्ता-चक्र का विशेष योगदान ।

परियोजना (theme) का प्रस्तुतीकरण(presentation)
है इसकी मुख्य पहचान ,
इसको प्रस्तुत करने में सदस्य
लगा देते पूरा अनुभव व ज्ञान ।
                                       
                                      

5 comments: